आगरालीक्स…Agra News : हाथों की अच्छी तरह से सफाई कर ली जाए तो बीमारियों से बच सकते हैं। ( Agra News : Hand washing prevent diseases#Agra)
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हाथ धोने से हमारे आसपास के संक्रामक व बैक्टीरियल रोगों को दूर रखा जा सकता है। आप कुछ भी हाथ धोकर खाते हैं तो काफी हद तक आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं। हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी छिपी होती है, जो किसी भी वस्तु को छूने, उसका उपयोग करने एवं कई तरह के दैनिक कार्यों के करण होती है। यह गंदगी, बगैर हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों के सेवन से आपके शरीर में जाती हैं, और बीमारियों को जन्म देती हैं। हाथ धोने से हमारे आसपास के संक्रामक व बैक्टीरियल रोगों को दूर रखा जा सकता है। यदि आप कुछ भी हाथ धोकर खाते हैं तो काफी हद तक आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि हाथों में संक्रमण रहने से पेट में कीड़े, डायरिया और त्वचा संबंधी बीमारी के साथ-साथ हाथ-पैर, आंख और मुंह संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। बीमारियों से बचने के लिए हाथों की सफाई बहुत जरूरी है । हाथों को साफ करने के लिए ‘सुमन-के’ फार्मूले का प्रयोग करते हुए साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोने चाहिए।
स्वस्थ रहने के लिए सुमन – के विधि से 40-60 सेकेंड तक हाथों की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिए । यह विधि कुछ इस प्रकार है-
एस-पहले दोनों हथेलियों को सामने से साबुन लगा कर धुलें
यू-हथेलियों को उल्टा कर साफ करें
एम-फिर मुट्ठी की सफाई करें
ए-अंगूठे की सफाई करें
एन-फिर नाखून को रगड़ कर साफ करें
के-फिर कलाइयों की सफाई करें