आगरालीक्स…आगरा में थियेटर्स और मल्टीप्लैक्स में आदिपुरुष के हर शो में लगेगा हनुमान जी का आसन. पुष्प चढ़ेंगे. हर शो में ये सीट हुई हनुमानजी के लिए रिजर्व…
हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष कल पूरे देशभर में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज साफ दिखाई दे रहा है और इसकी बुकिंग जमकर हो रही है. डायरेक्टर ओम राउत की इस फिल्म में प्रभास भगवान राम और कृति सेनन माता जानकी के किरदार में है. आदिपुरुष को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताया जा रहा है.

हनुमानजी के लिए रहेगी सीट रिजर्व
फिल्म के मेकर्स ने आदिपुरुष के हर शो में भगवान हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व रखने का फैसला किया है. मेकर्स का मानना है कि जहां भी रामकथा होती है, वहां हनुमानजी जरूर आते हैं. आगरा के भी सभी सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लैक्स में आदिपुरुष के हर शो में एक सीट हनुमानजी के लिए रिजर्व रखी जा रही है. शो में इस रिजर्व सीट पर भगवान हनुमान का आसर लगेगा और उस पर उनकी मूर्ति या तस्वीर रखी जाएगी. इसके बाद पुष्प अर्पित किए जाएंगे और फूल को रोज बदला जाएगा.
आगरा में श्री टॉकीज के संचालक निमित अग्रवाल का कहना है कि आदिपुरुष के शो के दौरान भगवान हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व रखी जा रही है. भगवान हनुमान के लिए आरक्षित की जाने वाली सीट पहली पंक्ति में कोने में होगी.