आगरालीक्स…दिल्ली में कोचिंग सेंटर में लगी आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे स्टूडेंट्स. वीडियो देखें
दिल्ल्राी के मुखर्जी नगर इलाके में संचालित संस्कृति कोचिंग सेंटर में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई है. आग लगने से कोचिंग सेंटर में मौजूद स्टूडेंट्स में अफरातफरी मच गई. जान बचाने के लिए स्टूडेंट्स तीसरी मंजिल से कूद गए. कुछ तार के सहारे नीचे उतरे तो किसी ने खिड़कियों और बालकनी से कूदकर जान बचाई.
हादसा बत्रा सिनेमा के पास ज्ञाना बिल्डिंग में हुआ है. हादसे में फिलहाल चार स्टूडेंट्स के घायल होने की खबर है. आग का कारण एसी में शार्ट सर्किट बताया गया है. मौके पर 11 फायर टेंडर भेजे गए हैं.