आगरालीक्स…आगरा के बचपन प्ले स्कूल में मनाई हरियाली तीज. मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता में बच्चों की माताओं ने लिया भाग
आवास विकास सेक्टर 7 स्थित बचपन प्ले स्कूल में शनिवार को हरियाली तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की माताओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना रहा। हरियाली तीज उत्सव के अवसर पर बच्चों की माताओं ने रंग-बिरंगी एवं आकर्षक पारंपरिक पोशाकों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें तीस क्वीन दिवित की मां चुनी गईं. वहीं मेंहदी क्वीन संज्ञा की मां और डांस क्वीन अनंत की मां को चुना गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं निदेशक गुंजन गर्ग जी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी माताओं की प्रतिभा, उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉली चौहान (काउंसलर) सहित सभी कक्षा अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।