आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश का अलर्ट. आज रात को या कल सुबह हो सकती है तेज बारिश. एक दिन पहले हुई 57 एमएम बारिश. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज शनिवार रात को या रविवार सुबह भारी बारिश हो सकती है. शुक्रवार को आगरा में दोपहर को 57 एमएम बारिश दर्ज की गई है. सावन माह की शुरुआत से ही आगरा में बारिश का क्रम शुरू हो गया है.
शनिवार सुबह से ही आगरा में काले घने बादलों का डेरा लगा रहा. दोपहर में धूप खिली लेकिन शाम को बादलों का डेरा फिर लग गया. बोदला आदि इलाकों में शाम को बारिश भी हुई है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन उमस अभी भी बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/08/26) 33.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/08/26) 25.7
Departure from Normal(oC) -1.1