आगरालीक्स…आगरा में ह्रदय रोगियों की हाई डेफिनेशन इंट्रावस्कुलर अल्ट्रासाउंड सिस्टम अत्याधुनिक जांच और इलाज, पुरानी तकनीक से स्टेंट साइजिंग और प्लेसमेंट क्यों ? आगरा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ वीनिश जैन ने बताया.
आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के रेनबो कार्डियक केयर का एक साल पूरा होने पर एचडी आईवीस (हाई डेफिनेशन इंट्रावस्कुलर अल्ट्रासाउंड सिस्टम) लांच किया गया है। यह इलाज की पहले से मौजूद आईवस विधि को और भी एडवांस बनाता है।

रेनबो कार्डियक केयर के निदेशक और वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीनिश जैन ने बताया कि इस तकनीक से हम कोरोनरी के अंदर और बाहर की स्थिति को बारीकी से देख सकते हैं। नसों के अंदर 360 डिग्री पर कोण बनाकर एक विशेष प्रोब तेज घूमता है और एक पूर्ण और स्पष्ट छवि प्रस्तुत करता है। इससे नसों के भीतर अलग-अलग परतों, कैल्शियम-फाइबर के टिश्यू सहित अंदर का सूक्ष्म से सूक्ष्म हिस्सा भी दिख जाता है। एक साफ तस्वीर के साथ यह पता लगा लिया जाता है कि नसों के अंदर कहां कोई रूकावट, अवरोध या विकार है और स्टंट लगाना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं इससे स्टेंट फ्रेक्चर का पता भी लगाया जा सकता है, स्टेंट फेल्योर की संभावना नगण्य होती है।
डॉ. जैन ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से वे एकमात्र उनके द्वारा आईवस तकनीक से मरीजों को लाभ पहुंचाया आ रहा है, लेकिन एचडी आईवस ह्दय रोगियों के लिए पहले से मौजूद एवं परम्परागत आईवस तकनीक से भी अधिक उन्नत तकनीक है। आईवस निर्देशित प्रक्रियाएं अधिक सटीक हैं और लागत प्रभावी भी हैं। एचडी आईवस हमें अंदर से कोरोनरी धमनी को देखने में सक्षम बनाती है। यह अनूठा एचडी व्यू हमें उपचार के लिए एकदम बारीक और सटीक जानकारी प्रदान करता है। एचडी आईवस प्रणाली अल्ट्रासाउंड तरंगों के सिद्धांत पर काम करती है। इसमें कैथेटर होता है, एक ट्यूब जिसमें एक सिरे पर एक विशेष कैमरा लगा होता है और रक्त वाहिकाओं के अंदर की तस्वीर को कैप्चर करता है। ट्यूब का दूसरा सिरा मशीन से जुड़ा होता है जो इमेज को मॉनीटर पर प्रदर्शित करता है। सर्जन को पूरे 360 डिग्री कोण पर अंदर की इमेज एकदम सफाई के साथ दिखाता है। इसके साथ ही रक्त वाहिका की सभी परतों की तस्वीर साफ करता है।
यह जटिलताओं को कम करने के साथ ही स्टेंट थ्रॉम्बोसिस की घटनाओं को कम करने में मदद करता है और सबसे सटीक प्लेसमेंट को निर्धारित करता है। ह्दय रोगियों को बेहतर देखभाल और उपचार के लिए आज देश में उपलब्ध ऐसी उन्नत तकनीकों के बारे में पता होना चाहिए।
रेनबो कार्डियक केयर में अब तक ऐसे कई मामले सफलता के साथ किए जा चुके हैं। एचडी आईवस के रूप में सेंटर पर यह तकनीक अब पहले से भी अधिक एडवांस और प्रभावी रूप में मौजूद है। इस तकनीक के जरिए हम पहले से बेहतर काम करते आ रहे हैं लेकिन अब इस तकनीक में हुई एडवांसमेंट के चलते और बेहतर कर सकेंगे। रेनबो कार्डियक केयर आस-पास के क्षेत्र का सबसे अत्याधुनिक एक्सक्लूसिव ट्रांसरेडियल एंजियोप्लास्टी सेंटर है।