आगरालीक्स…Agra News: बच्चों में हाइपरटेंशन की समस्या का मुख्य कारण तनाव है, तनाव मुक्त कैसे रहें इसके लिए आगरा विश्वविद्यालय में कई कदम उठाए गए हैं। ( Agra News: Health Camp on Hypertension day in DBRAU, Agra Univ.)
हाइपरटेंशन दिवस पर आयोजित चिकित्सा में कुलपति प्रो. आशु रानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और मन से ही हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। हमें न केवल अपने बड़ों का ध्यान रखना चाहिए बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।”उन्होंने बताया विश्वविद्यालय में हेल्थ क्लब, योग क्लब, मेडिटेशन क्लब और सेफ्टी क्लब की स्थापना की योजना बनाई जा रही है उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही परिसर में जन औषधि केंद्र की शुरुआत की जाएगी तथा छात्रों के लिए सप्ताह में चार दिन काउंसलर की की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।