आगरालीक्स… आगरा के केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के 12 वीं के छात्र के सुसाइड के मामले में प्रिसिंपल और शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज। ( Agra News: FIR Lodge against Principal & Teacher#Agra)
आगरा के मलपुरा के गांव अजीजपुर के रहने वाले किसान मनोज रावत का 17 साल का बेटा विशाल केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स परिसर में कक्षा 12 में पढ़ रहा था। 17 फरवरी 2023 को केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में फेयरवेल पार्टी थी, 12 वीं की परीक्षा देने के लिए उनके बेटे विशाल ने शिक्षिका नीता सिंह से प्रवेश पत्र मांगा। आरोप है कि नीता सिंह ने प्रिंसिपल राजेश पांडे के इशारे पर प्रवेश पत्र देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि शिक्षिका ने विशाल पर कुछ दिन पहले स्कूल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। उससे दो हजार रुपये मांगे और विरोध करने पर बदसुलूक की। इसके बाद वे खुद स्कूल गए, प्रिंसिपल और शिक्षिका से मिले लेकिन उन्होंने विशाल को परीक्षा दिलवाने से इन्कार कर दिया।
फंदे पर लटका मिला विशाल
मनोज रावत जब स्कूल से घर लौटे तो उनका बेटा विशाल कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, दो वर्ष बाद कोर्ट के आदेश पर प्रिंसिपल राजेश पांडे और शिक्षिका नीता सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।