आगरालीक्स… आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में देव विग्रह भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति दबे होने, मूर्तियों को निकालने के मामले में सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी।

कथा वाचक देवकी नंदन महाराज द्वारा श्रीकृष्ण जन्म भूमि संरक्षण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज पांडेय, सचिव पीयूष गर्ग और कोषाध्यक्ष कृष्ण शर्मा की ओर से जामा मस्जिद आगरा की सीढ़ियों में श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति दबी होने और इन्हे निकलवाने के लिए 11 मई को याचिका दायर की थी। याचिका पर लघु वाद न्यायाधीश भारतेंदू प्रकाश गुप्ता ने प्रतिवादी गणों के विरुदृध मुकदमे के विचारण हेतु नोटिस जारी करने के आदेश पारित किए थे। इस मामले में 31 मई को सुनवाई होनी थी, श्रीकृष्ण जन्म स्थान एवं सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनउ की तरफ से कोई पक्षकार शामिल नहीं हुई।
11 जुलाई को होगी सुनवाई
कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शुक्ला का मीडिया से कहना है कि प्रतिवादी गणों को जवाब प्रस्तुत करने हेतु 11 जुलाई की तिथि नियत की गई है।