रीवालीक्स…. युवक ने ब्रेकअप के बाद आईएएस, पीसीएस की तैयारी करने की जगह खोली ‘बेवफ़ा समोसा वाला’ नाम से समोसे दुकान, धोखा खाने वाले ग्राहकों को डिस्काउंट, लगती है लाइन।

रीवा, मध्यप्रदेश के सवन तिराहे पर ‘बेवफ़ा समोसा वाला’ के नाम से समोसे की दुकान पर युवाओं की लाइन लग रही है। दुकान के संचालक विनीत तिवारी बताते हैं कि उन्होंने यह दुकान यूं ही नहीं खोली है, वे बताते हैं कि अपने प्यार के लिए प्राइवेट नौकरी छोड़ दी, लेकिन प्यार में भी धोखा मिला। वैसे तो लोग प्यार में धोखा मिलने पर आईएएस, पीसीएस की तैयारी करते हैं या डिप्रेशन में जाने पर गलत कदम उठा लेते हैं लेकिन विनीत ने ऐसा नहीं किया।
धोखा खाने वालों को डिस्काउंट
विनीत तिवारी 15 रुपये का एक समोसा देते हैं लेकिन कोई यह बताता है कि उन्हें प्यार में धोखा मिला है तो उसके लिए समोसे की कीमत 10 रुपये कर देते हैं। वहीं, जब कोई प्रेमी जोड़ा समोसे खाने पहुंचता है तो उससे 15 रुपये लेते हैं। ‘बेवफ़ा समोसा वाला’ की दुकान पर युवकों की लंबी लाइन लगती है।