आगरालीक्स…Agra News : आगरा में नूरी गेट से पेठा इकाईयों को शिफ्ट करने पर आज सुनवाई होगी।
पर्यावरणविद कालीबाड़ी के रहने वाले डॉ. देवाशीष भटटाचार्य ने 2015 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी में पेठा ईकाईयों से निकलने वाले कचरे से गंदगी और यमुना में पेठा ईकाईयों का चूना पहुंचने पर उसे शिफ्ट करने की मांग की थी। एनजीटी ने याचिका खारिज कर दी थी इसके विरुदृध उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। इस मामले में 13 अगस्त 2024 को एनजीटी ने नगर निगम सहित 11 विभागों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा होगा। इस पर नगर निगम ने जवाब दिया था कि पेठा कचरा उठान के लिए चार टेंपों सहित पांच वाहन लगाए गए हैं, हर रोज 7500 किलो पेठा के केचरे का उठान कराया जा रहा है।
आज होगी सुनवाई
एनजीटी में आज इस मामले में सुनवाई होगी, याचिकाकर्ता ने पेठा इकाईयों को शिफ्ट करने, पेठा इकाईयों के लिए नियमावली तय करने के लिए कहा है, इस मामले में पेठा एसोसिएशन को भी पक्षकार बनाया गया है।