आगरालीक्स…आगरा में गर्मी फिर बढ़ने लगी है. धूप खिल रही है, लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने अब ये जताए हैं आसार
आगरा में फिर से तापमान बढ़ने लगा है. दिन में निकल रही धूप के कारण गर्मी बढ़ी है. उमसभरी होने के कारण ये लोगों को काफी बेचैन भी कर रही है. लोग फिर से बारिश का इंतजार कर रहे हैं. पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि बारिश का यह सिलसिला तीन से चार दिन तक चलेगा. मौसम विभाग ने भी ऐसे ही आसार जताए थे लेकिन पूर्वानुमान फेल हो गया और बारिश तो दूर की बात, ठीक से बादल भी नहीं छाए हैं.

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में मंगलवार और बुधवार को बारिश के आसार हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 02/07/23) 35.7
Departure from Normal(oC) -2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 02/07/23) 26.0
Departure from Normal(oC) -2