आगरालीक्स…आगरा में आज दोपहर को चली लू….46 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा आज का भी तापमान. गर्मी के तेवर कम होने की आगे फिलहाल कोई संभावना भी नहीं…
आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है. हर कोई गर्मी के कारण परेशान है और गर्मी है कि उसके तेवर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें लोगों को झुलसाना शुरू कर देती हैं. दोपहर के समय धूप का तेज इतना अधिक होता है कि एक पल भी ठहरना काफी मुश्किलभरा हो जाता है. मौसम विभाग पहले से ही हीट वेव की आशंका जता चुका है. शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पूरे दिन लू चली. शहर का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

आने वाला सप्ताह भीषण गर्मी वाला
मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से राहत की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. आने वाले पूरे सप्ताहभर लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इस दौरान शहर का तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के करीब तक रहने की उम्म्ीद है.