आगरालीक्स….आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने डावर शू फैक्ट्री में लगाया चिकित्सा शिविर, 118 कर्मचारियों को मिला परामर्श…
उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल की ओर से सिकंदरा स्थित डावर शू फैक्ट्री में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 118 से अधिक कर्मचारियों को स्वास्थ्य लाभ मिला तो वहीं चिकित्सकों ने कर्मचारियों को सेहत के लिए जागरूकता रहने, नियमित दिनचर्या, अच्छे खानपान की सलाह दी।

सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल बिजनेस हैड वेस्टर्न यूपी प्रशांत बजाज ने बताया कि अस्पताल की ओर से एक ऐसी पहल है, जिसके तहत मेगा हैल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। शहर ही नही बल्कि गांव में भी लोगों को सेहत के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डाॅ. विशाल गुप्ता ने हड्डी की समस्याओं से पीड़ित मरीजों को, डाॅ. एके मित्तल ने टीबी एवं सांस रोगियों को, डॉ समीर भारद्वाज ने दांत और मुंह की समस्या से पीड़ितों को और फिजीशियन डॉ उमेश वर्मा और डाॅ. इंद्रजीत ने परामर्श प्रदान किया। मरीजों को दवाएं भी निशुल्क प्रदान की गईं। ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि जांचें निशुल्क की गईं। सभी व्यवस्थाएं मार्केटिंग हैड रिजवान हुसैन, नर्सिंग स्टाफ ममता, राजकुमार, शिप्रा, यतेंद्र, शिवांगी, देवेंद्र, सलीम ने संभालीं।