आगरालीक्स…आगरा-मथुरा में हेलीपैड बनेगा और हाथरस, मैनपुरी में मेडिकल कॉलेज. योगी सरकार ने किया ऐलान-छोटे व्यापारियों को भी 5 लाख का इंश्योरेंस
सीएम योगी की अध्यक्षता में बुधवार को केबिनेट की बैठक हुई. इसमें 33 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. बैठक में नई टाउनशिप नीति को पास किया गया. इसके तहत छोटे शहरों में कॉलोनी बनाई जाएंगी तो वहीं छोटे व्यापारियों को दुर्घटना बीमा देने के एमएसएमई के प्रस्ताव को मंजूरी मिली.इसका फायदा सालाना एक करोड़ टर्न ओवर वाले व्यापारियों को मिलेगा.

छह जिलों में मेडिकल कॉलेज
सीएम योगी ने इस दौरान छह जिलों में मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को भी पास कर दिया है. आगरा मंडल के मैनपुरी सहित हाथरस, कासगंज, हमीरपुर, महोबा और बागपत में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे ये पीपीपी मॉडल के तहत विकसित होंगे.
आगरा-मथुरा में हैलीपेड बनेंगे
सीएम योगी ने ब्रज में पर्यटन पढ़ाने के उद्देश्य से आगरा और मथुरा में हैलीपेड बनवाने का भी आदेश दिया है. इसके लिए निजी निवेशकों को बुलाया जाएगा. मथुरा चीनी मील का भी दोबारा चलाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है.