आगरालीक्स ..वीडियो देखें ..आगरा में सेल्फी प्वाइंट के पास स्कूटी सवार युवतियों को कार सवार युवकों ने ओवर टेक किया, इसके बाद हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा। ( Agra News: High Voltage drama near Selfie point in Agra)
आगरा में गुरुवार रात को तीन युवतियां स्कूटी से सेल्फी प्वाइंट की तरफ आ रहीं थी, युवतियों के पीछे कार में युवक थे, उन्होंने तेज स्पीड से स्कूटी को ओवर टेक किया, कार सवार एक युवक ने स्कूटी को ओवरटेक करने के बाद विक्ट्री का साइन दिखाया। इससे युवतियां आक्रोशित हो गईं, उन्होंने स्कूटी की स्पीड बढ़ाई और कार सवार युवकों को रोक लिया।
वीडियो हो रहा वायरल
स्कूटी सवार युवतियों ने कार सवार युवकों को रोक लिया, एक युवक के थप्पड़ जड़ दिए, काफी देर तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच की, इसमें सामने आया कि स्कूटी सवार युवतियां और कार सवार युवकों के बीच तेज गति से ओवर टेक करने पर विवाद हुआ है, दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया, किसी ने पुलिस में शिकायत भी नहीं की है।