Monday , 20 April 2026
Home अध्यात्म Agra news: Holashtak from February 27: There will be a break on auspicious works, caution has to be taken, know what to do and what not
अध्यात्मटॉप न्यूज़देश दुनियासिटी लाइव

Agra news: Holashtak from February 27: There will be a break on auspicious works, caution has to be taken, know what to do and what not

133

आगरालीक्स…सोमवार 27 फरवरी से शुरू हो रहे है होलाष्टक। शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक। बरतनी होगी सावधानी। देवी-देवताओं की पूजा का श्रेष्ठ समय। जानिये क्या करें और क्या नहीं।

होलाष्टक होली के आठ दिन

ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के होलाष्टक यानी होली के पहले ऐसे आठ दिन, जिन्हें अशुभ माना जाता है।

मांगलिक कार्यों की होती है मनाही

♦️इस समय मांगलिक कार्यों की मनाही होती है और एक तरीके से देखा जाए तो ये आठ दिन शोक से जुड़ाव महसूस कराते हैं।

हिरण्यकश्यप ने पुत्र को मारने की कोशिश की थी

♦इसके पीछे वही प्राचीन कथा आती है, जिसमें असुर हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र को मारने की कोशिश की थी।

मौसम में आता है बदलाव

♦️होलाष्टक का प्रभाव ग्रहों की चाल के कारण भी होता है। इन आठ दिनों में मौसम परिवर्तित हो रहा होता है, जिससे व्यक्ति रोगी हो सकता है। संक्रामक रोग बहुत तेजी से फैल सकते हैं। इस दौरान व्यक्ति ऐसे रोगों की चपेट में आ सकता है। बसंत के जाने और ग्रीष्म के आने का समय होता है, ऐसे में मन की स्थिति भी अवसाद से भरी रहती है।

आठ दिन तक रहेगी मांगलिक कार्यों पर रोक

♦ होलिका दहन 07 मार्च 2023 को होगा, इसलिए होलाष्टक होली से आठ दिन पहले यानी सोमवार 27 फरवरी 2023 से लग जाएंगे. फाल्गुन अष्टमी से होलिका दहन तक आठ दिनों तक होलाष्टक के दौरान मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।

देवी-देवताओं की आराधना का श्रेष्ठ समय

इन आठ दिनों में भले ही शुभ कार्य नहीं किए जाते, लेकिन देवी-देवताओं की अराधना के लिए ये दिन बहुत ही श्रेष्ठ माने जाते हैं।

ग्रहों के स्वभाव हो जाते हैं उग्र

♦ अष्टमी को चंद्रमा, नवमी तिथि को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र और द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल तथा पूर्णिमा को राहु उग्र स्वभाव के हो जाते हैं।

होलाष्टक में न करें ये काम

♦️दरअसल, होलाष्‍टक के 8 दिनों के दौरान राजा राजा हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका के साथ मिलकर अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति से दूर करने के लिए कठोर यातनाएं दी थीं. यहां तक कि आखिरी दिन उसे जलाकर मारने की कोशिश भी की थी. इसलिए इन 8 दिनों में शुभ कार्य नहीं करते हैं और ज्‍यादा से ज्‍यादा समय भगवान की भक्ति में लगाते हैं. होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से हर तरह के रोग से छुटकारा मिलता है, साथ ही आकस्मिक मृत्‍यु का खतरा भी टल जाता है।

♦️ होलाष्‍टक के दौरान हिंदू धर्म से जुड़े सोलह संस्कार जैसे- विवाह, मुंडन समेत कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।

♦️ ना ही घर-गाड़ी, सोना खरीदते हैं. ना ही नया काम-व्‍यापार शुरू करते हैं।

♦️नवविवाहिता को सुसराल में पहली होली देखने की भी मनाही की गई है।

 ♦️इस दौरान किसी परिजन की मृत्‍यु हो जाए तो उसकी आत्‍मा की शांति के लिए विशेष अनुष्‍ठान कराने चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!