आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल संचालक, एमआर, नर्स सहित 10 को नवजात शिशुओं को किडनैप कर बेचने पर किया अरेस्ट, मरीज बनकर हॉस्पिटल पहुंची एसटीएफ, छह शिशुओं को बेचने से बचाया गया। गिरोह ने कई राज्यों में बेचे शिशु। ( Agra News: Hospital Owner, MR & 8 other arrested for abducting & selling children, 6 child rescue, Video#Agra )
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 22 अगस्त को दिल्ली में ईंट बनाने का काम करने वाले बांदा निवासी सुरेश अपने चार बच्चों और पत्नी के साथ प्लेटफार्म पर सो रहे थे उनका छह महीने का बच्चा गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो दो युवक बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी से पता चला कि आगरा के फतेहाबाद के पिनाहट का रहने वाला वीरभान बच्चे को बस स्टेंड से बाहर लेकर गया है।
एक के बाद एक कड़ी खुलती गईं
एसटीएफ ने वीरभान को अरेस्ट कर लिया, पूछताछ में उसने बताया कि उने अपने ससुर कालीचरण, रामबरन के साथ मिलकर छह महीने के बच्चे को आगरा के फतेहाबाद स्थित केके हॉस्पिटल के संचालक खुद को डॉक्टर बताने वाले कमलेश को बेच दिया है। डॉ. कमलेश को भी एसटीएफ ने अरेस्ट कर लिया उसने बताया कि बच्चे को राम नगर, फिरोजाबाद के रहने वाले एमआर सुंदर को बेच दिया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश राजस्थान सीमा से सुंदर को पकड़ लिया, सुंदर ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे को राजनगर की रहने वाली क्रष्णा शर्मा और प्रीति शर्मा को बेच दिया है। पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा।
बच्चे को नैनीताल भी बेचा, छह बच्चें को बचाया
एसटीएफ ने क्रष्णा शर्मा और प्रीति शर्मा को अरेस्ट कर लिया, उनके घर से दिल्ली से किडनैप किए गए छह महीने के बच्चे को बरामद कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि किडनैप किए गए बच्चे को रितु क माध्यम से ज्योत्सना नाम की महिला को बेचा जानाथा। यह भी बताया कि उन्होंने नैनीताल के दंपती को भी शिशु बेचा है। इसके बाद पुलिस ने रितु को भी अरेस्ट कर लिया। टीम ने अलग अलग जगह छापे मारकर छह बच्चे मुक्त कराए।
यहां से बच्चे कराए गए मुक्त
राजनगर कॉलोनी शाहदरा आगरा की रहने वाली क्रष्णा शर्मा और प्रीति के घर से दिल्ली से किडनैप किए गए छह साल के बच्चे को मुक्त कराया गया
रुबीन अग्रवाल उर्फ रचिता निवासी कावेरी कुंज, कमला नगर जो ग्राहक की तलाश करती थी उसके द्वारा आगरा के ही एक परिवार को बेचे गए दो महीने के बच्चे को मुक्त कराया गया
कमला नगर की रचिता और फिरोजाबाद के सुंदर के जरिए आगरा के ही एक परिवार को बेचे गए 10 दिन के बच्चे को छुड़ाया गया
फिरोजाबाद के निखिल के माध्यम से अगस्त 2025 में एक साल की बच्ची को फतेहाबाद के परिवार को बेचा था उसे भी मुक्त कराया