आगरालीक्स…. Agra News: आगरा में आधी रात पाम बुर्ज रूफटॉप में थार से आईं दो युवतियों पर अपने साथियों के साथ हंगामा करने का आरोप, थार मालिक अरेस्ट, बिल को लेकर हुआ विवाद।
आगरा के थाना रकाबगंज में पाम बुर्ज रूफ टॉप के कैशियर महावीर प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाए हैं कि छह सितंबर की रात 2.30 बजे नाइट क्लब शो चल रहा था, थार गाड़ी से दो युवतियां पांच छह युवकों के साथ आई। उन्होंने खाना खाया, ड्रिंक ली और डांस किया, बिल मांगने पर हंगामा शुरू कर दिया, तोड़फोड़ करने लगे , आरोप है कि कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की किसी तरह से कर्मचारियों ने जान बचाई।
29 हजार रुपये के बिल पर हुआ विवाद
युवती और उसके साथियों द्वारा खाना खाने, डांस करने और ड्रिंक लेने का बिल 29 हजार रुपये बना, उन्होंने कम पैसे दिए, इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है, युवती के साथ एक और युवती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थार के मालिक को पकड़ा
मुकदमे में थार का नंबर भी लिखाया गया था पुलिस ने थार के मालिक को सदर क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया।