आगरालीक्स…. आगरा में फार्म हाउस से कर्मचारी लापता, फार्म हाउस के मालिक सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी।
कुशवाह कॉलोनी भिंड, मध्य प्रदेश के रहने वाले जितेंद्र शर्मा का कहना है कि उनके चाचा राजवीर उर्फ राजू 19 साल से शोभा नगर निवासी रामवीर सिसोदिया के फार्म हाउस में रहकर उनका घरेलू कार्य करते थे। जुलाई के अंतिम सप्ताह में उनसे बात हुई थी, जितेंद्र के अनुसार, रामवीर सिसोदिया का दो अक्टूबर को फोन आया था, बताया कि एक अक्टूबर से राजवीर लापता है, उनका मोबाइल और कपड़े यमुना किनारे मिले हैं।
परिजन तलाश में जुटी
परिजन आगरा पहुंच गए, राजवीर की तलाश में फार्म हाउस पर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ गाली गलौज की गई। इस मामले में रामवीर सिसोदिया, ब्रजमोहन, अशोक, प्रेम शंकर और मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।