आगरालीक्स …आगरा में कल से हुनर हाट का आनंद लीजिए, ताज महोत्सव की तर्ज पर दलेर मेहंदी, अल्ताफ रजा, राजू श्रीवास्तव प्रस्तुति देंगे, 29 मई तक चलने वाली हुनर हाट में एट्री फ्री है। 32 राज्यों के दस्तकार के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

आगरा के शिल्पग्राम में 18 से 29 मई तक हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। हुनर हाट में सुबह 10 से रात 10 बजे तक घूम सकेंगे। यहां एक ही जगह पर हैंडीक्राप्ट, साड़ी से लेकर घरेलू उत्पाद खरीद सकेंगे। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही हुनर हाट में प्रवेश निशुल्क है। हुनर हाट में सामान खरीदने के साथ ही लीजज व्यंजन का भी आनंद ले सकेंगे।
19 मई को होगा शुभारंभ
हुनर हाट 18 मई से शुरू हो जाएगी, 19 मई को सुबह 11 बजे केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी,क ेंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री एसपी सिंह बघेल और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हुनर हाट का शुभारंभ करेंगे।
दिलेर मेहंदी से लेकर राजू श्रीवास्तव
हुनर हाट में शिल्पग्राम के मंच पर हर रोज कलाकार प्रस्तुति देंगे। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी सहित राजू श्रीवास्तव को आमंत्रित किया गया है।
ये कलाकार देंगे प्रस्तुति
18 मई रेखा राज, मोहित खन्ना, नेहा खान
19 मई नेहा खान, तलत अजीज, बाला सुलाखे, पी गणेश
20 मई पी गणेश, जाली मुखर्जी प्रतिभा सिंह बघेल, अंकिता पाठक
21 मई अदिति खंडेगल, मोहित चौहान, भूपिंदर सिंह भूपी
23 मई भूमि त्रिवेदी, हंसिका अयृयर, अनिल भटट
24 मई अनिल भटट, दिलबाग सिंह, प्रिया मलिक
25 मई पंकज उधास, भूमिका महिल, रितेश मिश्रा
26 मई भूमिका मलिक, निजामी बंधु, आशु बजाज
27 मई पूर्णिमा श्रेष्ठा, शैलेंद्र सिंह, अंकिता पाठक, अर्चना शर्मा,
28 मई रूप कुमार और सोनाली राठौड़, राजू श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अंकिता पाठक
29 मई दलेर मेहंदी, सुप्रिया जोशी, राहुल जोशी