आगरालीक्स…आगरा में असम की लड़की का अपहरण कर लाने वाले पति—पत्नी अरेस्ट. इज्जत बचाने के लिए होटल की बालकनी से कूदी थी लड़की..पुलिस ने किया खुलासा.
गुवाहाटी में अपने परिजनों से नाराज होकर घर से निकली किशोरी को बहलाफुसलाकर आगरा लाया गया. एक महिला उसे अपने साथ ट्रेन में लेकर आई और टूंडला स्टेशन पर महिला और उसके पति ने लड़की को आगरा के जलेसर रोड स्थित होटल में ठहरा दिया. यहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई जिससे डर कर लड़की ने होटल की बालकनी से छलांग लगा दी थी. पुलिस ने घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है और आज दोनों आरोपी महिला पुरुष को अरेस्ट कर लिया है.
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया था. गुरुवार को थाना पुलिस गश्त पर थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि असम की लड़की को आगरा लाने वाले युवक लोकेश और उसकी पत्नी जलेसर रोड स्थित ईंट मंडी पर खड़े हैं. इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अरेस्ट कर लिया. आज डीसीपी शहर सूरज कुमार रॉय ने घटना का खुलासा किया और आरोपी पति—पत्नी को जेल भेज दिया है.