आगरालीक्स…आगरा में एक्सीडेंट. ट्रक ने आटो को पीछे से मारी टक्कर, आगे चल रहे पानी के टैंकर में घुसा आटो. एक की मौत, तीन घायल
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में आज दोपहर को आटो के साथ हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. आटो को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मारी जिससे आटो आगे चले रहे पानी के टैंकर में जा घुसा. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.
घटना आज दोपहर को टेढ़ी बगिया चौराहे पर हुई. जलेसर रोड की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे आटो में जोरदार टक्कर मार दी. इससे आटो अपने आगे चल रहे पानी के टैंकर में बुरी तरह से जा घुसा. आटो में चालक सहित चार लोग बैठे थे, जो कि बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल निजी अस्प्ताल में भर्ती कराया जहां एक की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं. इनमें दो की हालत गंभी बताई जा रही है.