Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Husband killed his wife, got married six months ago…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra News: Husband killed his wife, got married six months ago…#agranews

159

आगरालीक्स…आगरा में गर्लफ्रेंड के प्यार में पागल पति ने चाकू से गला रेतकर की पत्नी की हत्या. छह महीने पहले हुई थी शादी, सनसनीखेज वारदात

आगरा के थाना न्यू आगरा में पति द्वारा पत्नी की हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. युवक ने रात को चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और रात को उसके पास सोया भी. सुबह इस सनसनीखेज घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. कमरे में विवाहिता की खून से सनी लाश पड़ी हुई थी. पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है. मृतका के साथ आरोपी युवक की शादी छह माह पहले ही हुई थी.

ये है पूरा मामला
मामला थाना न्यू आगरा के नगला हवेली का है. यहां रिटायर्ड शिक्षक साहब सिंह अपनी बुजुर्ग मां, पत्नी और बेटे उपेंद्र उर्फ उमंग के साथ रहते हैं. 11 दिसंबर 2021 को उमंग की शादी रुनकता की रहने वाली प्रीति के साथ हुई थी. घर दो मंजिला है जिसमें नीचे के हिस्से में बेटा और बहू रहते हैं जबकि ऊपरी हिस्से में साहब सिंह, उनकी पत्नी रहती हैं. आरोपी के पिता साहब सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि रविवार सुबह जब वो ऊपर से नीचे आए तो उन्होंने बेटे उमंग के कपड़ों में खून लगा देखा. अंदर बहू की लाश पड़ी हुई थी जो कि खून से सनी हुई थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गईे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया. प्रीति की गला रेतकर हत्या की गई थी आसैर उसके शरीर पर कई जगह चाकू के निशान थे.

पति—पत्नी के बीच विवाद
पुलिस पूछताछ में अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था. शनिवार रात को उमंग जब शराब के नशे में घर आया तो वह पत्नी के सामने ही अपने गर्लफ्रेंड्स से बात करने लगा. इस पर पत्नी प्रीति ने उसका विरोध किया. इसके कारण दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया और नशे में धुत उमंग ने चाकू से प्रीति का गला रेत दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी उमंग को इसके बाद कुछ समझ नहीं आया और वह रातभर लाश के पास बैठा व सोता रहा. पुलिस के अनुसार प्रीति ढाई माह की गर्भवती थी. उमंग के अफेयरों के कारण दोनों के बीच विवाद होता रहता था.

दो गर्लफ्रेंड्स भी थी साथ?
चर्चा है कि घटना के वक्त आरोपी के साथ उसकी दो गर्लफ्रेंड्स भी साथ थी. ये तीनों ही हत्या की वारदात में शामिल थे और हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने की भी योजना थी लेकिन उमंग के पिता ने इन तीनों को देख लिया. हालांकि गर्लफ्रेंड्स मौजूद थीं या नहीं इसको लेकर पुलिस ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है. हत्यारोपी उमंग दयालबाग में कार वॉश सेंटर चलाता था. इनका रुनकता के लोहकरेरा में मेडिकल स्टोर है. उमंग के दो भाई और हैं, जिनमें से एक दयालबाग में ही अपने परिवार के साथ अलग रहता हे जबकि दूसरा नोएडा में रहता है. घटना के वक्त उमंग के पिता और उनकी दादी थीं, जबकि उमंग की मां अपने बेटे के पास नोएडा गई हुई थीं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!