आागरालीक्स…आगरा में पति ने हाशिए से काट डाला पत्नी का गला. पुलिस ने लिया हिरासत में.
आगरा के पिनाअ से मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गांव झोरियन पुरा में एक पति ने अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. मौके से हत्या में प्रयुक्त हाशिया भी बरामद किया गया है. मामले की जांच की जा रही है
झोरियान पुरा में कालीचरन रहता है. इसकी पत्नी उर्मिला देवी है. दोनों के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं. परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार खेत में बाजरा काटने गया था. इतने में एक बच्चा भागते हुए आया और उसे जानकारी दी कि घर में खून हो गया है. पूरा परिवार जब पहुंचा तो यहां उर्मिला देवी का खून से लथपथ शव मिला था. पास में ही उसका पति कालीचरन बैठा था. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बताया जाता है कि पति कालीचरन मानसिक रोगी है. कुछ समय पहले ही दोनों पति—पत्नी खेत से वापस घर लौटे थे.