आगरालीक्स…साहब! मेरी पत्नी को पड़ोसी से बचा लो, वो उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता है. पति—पत्नी, पड़ोसी और पुलिस का पढ़ें मामला
आगरा मंडल के टूंडला में पति, पत्नी और पड़ोसी के बची हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने पुलिस में जाकर शिकायत की है कि उसकी पत्नी को पड़ोसी से बचा लो, वह उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता है और न मानन पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देता है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

मामला थाना टूंडला के नगला महादेव गांव का है. यहां प्रेमपाल सिंह रहता है. उसने पुलिस को तहरीर दी है और कहा है कि उसका पड़ोसी लाल सिंह उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है. वह मेरी पत्नी से कहता है कि उसकी पत्नी तो मर गई अब वह उसे अपनी पत्नी बनाकर रखेगा. अगर नहीं मानेगी तो तेजाब डाल देगा. प्रेमपाल ने कहा कि रविवार सुबह सात बजे लाल सिंह उसके घर में घुस आया. उसने अपने साले बलवीर को भी बुला लिया. दोनों ने पत्नी से गाली गलौज् की. गांव वाले आ गए तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए. पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है. आरोपी की तलाश की जा रही है.