आगरालीक्स …आगरा में रिवर पुलिस भी है। आईजी और एसएसपी ने रिवर पुलिस की बोट में बैठकर ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लिया। ताजमहल में भी सुरक्षा के इंतजाम देखे।

आगरा में आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह गुरुवार को ताजमहल पहुंचे। उन्होंने ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था देखी, सुरक्षाकर्मियों से सुरक्षा को लेकर पूछताछ की। तजमहल में प्रवेश से लेकर किन किन स्थानों में जांच की जाती है इसकी जानकारी ली।
रिवर पुलिस की बोट से लिया जाएगा
आगरा में आईजी नचिकेता झा और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने रिवर पुलिस की बोट में बैठकर ताजमहल की यमुना की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।