आगरालीक्स…आईएमए आगरा ने लिया बालिकाओं के चहुमुखी विकास का संकल्प. 24 जनवरी को नेशनल गर्ल्स डे मनाकर किया जाएगा जागरूक
आई एम ए आगरा ने आई एम ए भवन पर बसंतोत्सव मनाते हुए 24 जनवरी को नेशनल गर्ल्स डे पर समाज को लड़कियों की सुरक्षा,उनके पौष्टिक खान पान,स्वास्थ्य, पढ़ाई लिखाई के लिए जिम्मेदारी का एहसास दिलाने के लिए पोस्टर विमोचन किया गया। आईएमए आगरा ने आज के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ,हे शारदे मां स्तुति के साथ शुरू किया।सांस्कृतिक सचिव डा अमिता कुशवाहा,डा पवन गुप्ता,डा अनूप दीक्षित ने सभी लोगों के साथ सभी सदस्यों ने इस भजन को गाया। अध्यक्ष डा पंकज नगायच ने बताया वैसे तो प्रत्येक दिवस कन्या पूजन से ही सार्थक है और हम सभी इसी संस्कृति के ध्वज वाहक है और आईएमए आगरा इस बात को पूरी जिम्मेदारी के साथ समाज के मध्य रखता है कि कोई भी राष्ट्र तब ही सशक्त हो सकता है जब उस राष्ट्र की बालिकाएं सशक्त हो,शिक्षित हो ,पोषित हों और यही आवाहन 24 जनवरी को बालिका दिवस पर शहर से हम करेंगे।
सचिव डा रजनीश मिश्रा ने बताया कि आईएमए के विभिन्न हॉस्पिटल्स, क्लीनिक मै पोस्टर बैनर के माध्यम से जनता के मध्य इस विचार को लेकर हम लोग जायेंगे। कोषाध्यक्ष डा मुकेश भारद्वाज ने बताया कि सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी आईएमए आगरा इस थीम को प्रचारित करेगा। वूमेन कमिटी की चेयरमैन डॉ स्वाति द्विवेदी ने बताया कि नारी सुरक्षा,गुड टच बैड टच जैसे विषयों पर उनकी कमिटी प्रत्येक माह मै दो कार्य करती है और इस कार्यक्रम में भी आईएमए आगरा कुछ स्कूलों को गोद लेगी। कार्यक्रम में डा हरेंद्र गुप्ता, डा ओ पी यादव, डा रवि पचौरी, डा वाई बी अग्रवाल, डा एस के कालरा, डा रेखा रानी, डा मानवेंद्र शर्मा, डा मोहनिया, डा अनंग उपाध्याय, डा सीमा सिंह, डा अर्पिता, डा करन रावत, डा दीप्ति माला, डा आशंक गुप्ता, डा अभिनव, डा एल के गुप्ता सहित अन्य कई चिकित्सक मौजूद रहे।