Thursday , 15 January 2026
Home आगरा Agra News : In the year 2024, the controversy of these two celebrities remained in the headlines, fans dance to their songs even in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : In the year 2024, the controversy of these two celebrities remained in the headlines, fans dance to their songs even in Agra

आगरालीक्स…साल 2024 में सोशल मीडिया पर छाई रही इन दो सेलिब्रिटीज की कंट्रोवर्सी, दोनों के गानों पर आगरा में भी थिरकते हैं दीवाने, आखिर क्या है माफिया मुंडीर ?

आगरा में जो लोग मनोरंजन से जुड़े हैं, फिल्मों के शौकनी हैं या गाने बहुत सुनते हैं वे साल 2024 की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी कंट्रोवर्सी के बारे में जरूर जानते होंगे जो है रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच। इस कंट्रोवर्सी के बीच एक नाम और चर्चा में है जो है माफिया मुंडीर। आखिर क्या है इन दो सिंगर्स के बीच का यह विवाद और माफिया मुंडीर, आईए जानते हैं इस खबर में जो है फिल्मों, गानों और डांस का शौक रखने वालों के लिए।

यो यो हनी सिंह, बादशाह और माफिया मुंडीर। आजकल यह नाम काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर, फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब को स्क्रॉल करते समय भी आपको इन नामों से जुड़े कुछ रील्स या शॉर्ट्स जरूर मिल जाएंगे। हाल ही में दोनों ही सेलिब्रिटीज के इंटरव्यूज के बाद यह विवाद और बढ़ गया। फिलहाल आगरा में भी यो यो हनी सिंह और बादशाह के फैन इस विवाद पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी नजर बनाए रहते हैं।

तो क्या है ये विवाद
दरअसल दोनों ही सिंगर्स अप्रत्यक्ष रूप से खुद को एक-दूसरे से श्रेष्ठ बताते हैं। इंटरनेट की खबरों के मुताबिक हनी सिंह खुद को रोल्स रॉयस और बादशाह को नैनो कार बता चुके हैं। वहीं, बादशाह ने भी ‘मैंने सीन चेंज कर दिया…और कुछ लोगों का कमबैक ही नहीं हो रहा…’ गाना गाकर हनी सिंह को निशाने पर लिया। बस यहीं से ‘माफिया मुंडीर’ भी चर्चा में आ गया है। कहा जाता है कि दोनों के बीच 14 साल से चल रहे झगड़े की वजह भी ‘माफिया मुंडीर’ ही है।

स्टेटमेंट और गानों का क्रेडिट
हाल ही में दोनों सिंगर्स ने कुछ इंटरव्यूज दिए, इंटरनेट पर भी कुछ वीडियोज हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि ‘माफिया मुंडीर’ एक बैंड था, हनी सिंह और बादशाह दोनों ही इसका हिस्सा थे। दोनों ने मिलकर बैंड के लिए कई गाने निकाले। बाद में जब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई तो बैंड भी टूट गया। वहीं, हनी सिंंह ने एक इंटरव्यू में ये बताया कि ‘माफिया मुंडीर’ कोई ग्रुप नहीं था, बल्कि एक प्लेटफार्म था, जो नई प्रतिभाओं और गायकों को मौका देता था और हनी सिंह इसके संस्थापक थे। बादशाह भी खुद को कई बार इस बैंड का हिस्सा बता चुके हैं। हालांकि हनी सिंह हमेशा ये कहते हैं कि बादशाह कभी माफिया मुंडीर का हिस्सा नहीं थे। हालांकि माफिया मुंडीर को लेकर दोनों के स्टेटमेंट में काफी अंतर मिलता है। वहीं कई गाने ऐसे हैं जिनका क्रेडिट ये दोनों खुद को देते हैं।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: The renovated RSS office ‘Madhav Bhawan’ was inaugurated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आरएसएस के पुनर्निर्मित कार्यालय ‘माधव भवन’ का हुआ भव्य लोकार्पण....

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Manish Agarwal elected chairman of the 7-member election committee for the Agra National Chamber elections…#agranews

आगरालीक्स…आगरा नेशनल चैम्बर के चुनाव मार्च में संभव. 7 सदस्यीय चुनाव समिति...

टॉप न्यूज़

Agra Local News: Makar Sankranti festival celebrated with charity…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मकर संक्रांति पर 5 हजार से अधिक जगहों पर भंडारा...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

error: Content is protected !!