आगरालीक्स…. आगरा को बड़ा झटका। आगरा से मुंबई के बीच फुल चल रही फ्लाइट को इंडिगो एयरलाइंस ने बंद करने का लिया निर्णय, आगरा मुंबई फ्लाइट 25 मार्च से बंद हो जाएगी।
2 मार्च 2022 से आगरा मुंबई फ्लाइट शुरू हुई थी। यह फ्लाइट 25 मार्च को बंद हो जाएगी, 25 मार्च के बाद आगरा मुंबई के बीच फ्लाइट का संचालन नहीं होगा।

नौ महीने में तीसरी बार बंद हुई फ्लाइट
आगरा मुंबई के बीच फ्लाइट बंद करने के पीछे इंडिगो एयरलाइंस का कहना है कि आपरेशनल कारणों से फ्लाइट बंद की गई है। एक साल में तीसरी बार फ्लाइट को बंद किया गया है। यह आगरा के लोगों के लिए झटका है। इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट पर 25 मार्च तक की बुकिंग की जा रही है। इसके बाद बुकिंग नहीं हो रही है। नौ महीने में आगरा से मुंबई फ्लाइट तीसरी बार बंद हुई है। खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर एए अंसारी का कहना है कि इंडिगो से दोबारा समीक्षा करने के लिए कहा जाएगा, जिससे आगरा मुंबई के बीच दोबारा फ्लाइट शुरू हो सके।
फ्लाइट चल रही थी फुल
आगरा से मुंबई के बीच इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट फुल चल रही थी। फ्लाइट में 350 यात्री आ जा रहे थे। आगरा मुंबई फ्लाइट लोगों को पसंद आ रही थी।
सप्ताह में तीन दिन— सोमवार, बुधवार और शुक्रवार चल रही थी फ्लाइट
इसका एक तरफ से सेवर किराया 3999 रुपये है जबकि फ्लैक्सी प्लस 4393 रुपये रखा गया है.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से ये फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी जो कि आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दो घंटे में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पहुंच जाएगी.
इसके अलावा आगरा से मुंबई जाने की टाइमिंग दोपहर को 3 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि मुंबई शाम को 5 बजकर 35 मिनट पर पहुंच जाएगी.
आगरा से मुंबई और मुंबई से आगरा आने के लिए फ्लाइट से सिर्फ दो घंटे का लगेगा समय
आगरा से फ्लाइट
आगरा बेंगलूरू
आगरा लखनऊ
आगरा भोपाल