आगरालीक्स…Agra News: आज हाथ स्वच्छता दिवस है, 40 सेकंड ठीक तरह से हाथ धोने पर कई बीमारियों से बच सकते हैं। ( Agra News: Infection prevent by Hand wash#Agra )
एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंकुर गोयल के अनुसार, हाथों की स्वच्छता गंभीर से लेकर सामान्य वायरल संक्रमण की रोकथाम कर सकती है। घर के साथ ही हॉस्पिटल में भी हाथों की स्वच्छता बहुत जरूरी है। अल्कोहल और साबुन से 40 सेकंड हाथ धोने से हाथों पर लगे बैक्टीरिया और वायरस नष्ट हो जाते हैं और इससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है लेकिन अधिकांश डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही लोग अपने हाथों की स्वच्छता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।