आगरालीक्स…आगरा के डीईआई में मनाया ‘इनोवेशन, क़्वालिटी ऐंड वैल्यूएशन दिवस’. वोमेन रैपिड एक्शन द्वारा करतबों का सजीव प्रदर्शन किया गया…
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा आज दिवाली 2022 के अवसर पर ‘इनोवेशन, क़्वालिटी ऐंड वैल्यूएशन दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह के सत्र के दौरान दयालबाग वोमेन रैपिड एक्शन द्वारा करतबों का सजीव प्रदर्शन किया। इस अवसर पर चिकित्सा एवं बहु कौशल कैम्प का भी आयोजन किया गया था। इसके बाद एक पैनल परिचर्चा का आयोजन सेमिनार हॉल कॉम्प्लेक्स में किया गया। परिचर्चा का विषय था ‘नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों द्वारा शिक्षा आधारित सामाजिक संवेदनशीलता’।
पैनल परिचर्चा के पूर्व क्वांटम मैकेनिक्स पर एक शोध पत्र डॉ दयाल प्यारी श्रीवास्तव, शिरोमन प्रकाश और श्री अनूप श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया। विषय पर पैनल परिचर्चा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का विशिष्ट पैनल था जिसमे एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट आगरा आनंद कुमार सिंह, ललित मुद्गल, ज्वाइंट डॉयरेक्टर प्रोक्सीक्यूशन हाईकोर्ट लखनऊ, मौजूद रहे। शिक्षा के क्षेत्र में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों के लागू करने के तौर तरीके पैनल चर्चा का केंद्र रहे, साथ ही प्रशासन और बड़े सामाजिक दायरे में इन मूल्यों के ह्रास के प्रति चिंता भी जताई गई। पैनलिस्ट ने दयालबाग शिक्षा प्रणाली और शिक्षा नीति को एक मॉडल की तरह विकसित करने की बात कही और अन्य संस्थाओं के लिए इसे अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर कौशल पाठ्यक्रम आधारित उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस अवसर पर आदरणीय चेयरमैन एडवाइजरी कमेटी दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट परम पूज्य प्रो पी एस सत्संगी साहब और आदरणीया रानी साहिबा के आशीर्वचन प्राप्त हुए। आदरणीय हुज़ूर प्रो पी एस सत्संगी जी ने इस अवसर पर कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को देश को महान बनाने के लिए कठिन श्रम का प्रण लेना चाहिए। विश्वविद्यालय गान और राष्ट्रगान के साथ आयोजन समाप्त हुआ।