आगरालीक्स…. आगरा के 3.50 लाख घरों की हाउस टैक्स के साथ ही जल कर और सीवर पर ब्याज माफ, संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया आफलाइन भी होगी। सिनेमाघरों से टैक्स बढ़ेगा।

आगरा में नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। हाउस टैक्स के साथ ही जल कर और सीवर कर पिछले वर्ष की तरह से ब्याज माफ करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। हाउस टैक्स पर ब्याज माफ करते हुए एकमुश्त समाधान स्कीम लागू करने के लिए प्रस्ताव शासन को अनुमति के लिए भेजा जाएगा। जलकर और सीवर कर की ब्याज माफी नगर निगम के सदन में पास होते ही लागू कर दी जाएगी। इसके साथ ही संपत्ति में नामांतरण यानी म्यूटेशन की प्रक्रिया आनलाइन की जा रही थी अब इसे आफ लाइन भी किया जाएगा।
सिनेमाघरों को हर शो के लिए 500 रुपये
इसके साथ ही कार्यकारिणी की बैठक में सिनेमाघरों में हर शो के लिए 500 रुपये टैक्स, अभी तक 20 रुपये टैक्स वसूला जाता था। बी श्रेणी की टॉकीजों के लिए टैक्स 100 रुपये कर दिया गया है।
भैंस पर लगेगा 10 हजार रुपये जुर्माना
यमुना में भैंस नहाते मिलने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। गाय के लिए 2 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। मेट्रो स्टेशन का नाम डॉ. आंबेडकर रखे जाने की मांग की गई।
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनी के भुगतान पर रोक
इसके साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इसकी जांच कराई जाएगी इसके बाद कंपनी का भुगतान किया जाएगा।