नईदिल्लीलीक्स… बुजुर्ग सास-ससुर को बहू गुजारा भत्ता देने की हकदार नहीं। सिद्धू ने रातभर करवटें बदलीं। राजस्थान में मोदी भाजपा का चेहरा। बिहार में बिजली गिरने से 33 मरे। साथ में प्रमुख खबरें
गुजारा भत्ते को बेटा-बेटी, नाती-नातिन जिम्मेदार

बुजुर्ग सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बेटा, बेटी, नाती-नातिन हकदार हैं लेकिन बहू इस दायरे में नहीं आती है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीनियर सिटीजन एक्ट की धारा 2(ए) का हवाला देते हुए कहा है कि इसमें उपरोक्त लोग तो शामिल हैं लेकिन बहू का उल्लेख नहीं है।
बहू की आय का साधन नहीं तो गुजारा भत्ता कैसे
इसलिए बहू को गुजारा भत्ता देने के लिए निर्देशित नहीं किया जा सकता, जब तक बहू की आय का अलग से कोई साधन नहीं है। हाईकोर्ट ने यह फैसला मुंबई के एक बुजुर्ग हीरा व्यापारी दंपति के मामले में सुनाया है।
सिद्धू को सीमेंट की बेंच पर रातभर नहीं आई नींद

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की रोडरेज मामले में पटियाला की बैरक नंबर आठ में पूरी रात जागते हुए बीती। बैरक की सीमेंट की बेंच पर सिद्धू को करवट बदलने में भी परेशानी हो रही थी। बार-बार उठकर बैठ जाते थे।
कैदी नंबर 241383 के रूप में भुगतेंगे सजा
बैरक में हत्या के आरोप में आठ अन्य कैदियों के साथ रह रहे हैं। सिद्धू अब कैदी नंबर 241383 के रूप में रह हैं, उन्हें एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव को भाजपा की रणनीति
राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति तैयार हो गई है। राजस्थान विधानसभा चुनाव इस बार वसुंधरा राजे सिंधिया के चेहरे पर नहीं बल्कि पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा।
राजस्थान भाजपा में गुटबाजी हावी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है यह निर्णय प्रदेश भाजपा में चल रही गुटबाजी को देखते हुए लिया गया है।
उत्तर भारत में गर्मी, तीन राज्यों बारिश का कहर

उत्तर भारत गर्मी से झुलस रहा है। वहीं तीन राज्यों में बारिश और बाढ़ तबाही मचा रही है। बिहार में ही बिजली गिरने से 33 लोगों की मौत हो गई। असम में मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ़ के हालात बन गए है।
असम में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, घर छोड़ा
असम के जमुनामुख, नागवां में बाढ़ से पीड़ित लोगों ने घर छोड़ दिया है। बिहार के 16 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के दौरान बिजली गिरने 33 लोगों की मौत हो गई।
बारिशजनित हादसों में नौ लोगों की मौत
कर्नाटक में भी प्री-मानसून बारिश से हुए हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। बारिश के कारण स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।
यमुनोत्री मंदिर जाने की सुरक्षा दीवार टूटी, हजारों तीर्थयात्री फंसे
उत्तराखंड के यमुनोत्री मंदिर को जाने वाली सड़क की सुरक्षा दीवार गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया है। करीब 10 हजार तीर्थयात्री फंस गए हैं। इस रास्ते के तीन दिन में ठीक होने की संभावना है। इसे देखते हुए फंसे हुए लोगों को बाहर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी पुलिस कमिश्नर से मिली
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष ने आज पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। अंजुमन इंतजामिया के संयुक्त सचिव एमएस यासीन प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस कमिश्नर से मिलने उनके घर पर पहुंचे। बैठक के बाद यासीन ने बताया कि यह नियमित बैठक थी और आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा की गई थी। कुछ समय बाद मोहर्रम और सावन भी आने वाला है। इसे लेकर चर्चा हुई थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि नमाज पहले जैसी ही होगी लेकिन वजू के लिए अलग इंतजाम करने होंगे।