Friday , 20 November 2026
Home आगरा Agra News: ISKCON starts Gita Olympiad in Agra to inculcate culture and values ​​among the younger generation…#agranews
आगरा

Agra News: ISKCON starts Gita Olympiad in Agra to inculcate culture and values ​​among the younger generation…#agranews

195

आगरालीक्स…युवा पीढ़ी में संस्कृति और संस्कार के संचार के लिए आगरा में इस्कॉन द्वारा गीता ओलम्पियाड शुरु, 13 दिसम्बर को सूरसदन में होगा पुरस्कार वितरण समारोह

जीवन जीने का मार्गदर्शन के साथ जहां जीवन की हर कठिनाईयों का उत्तर है गीता। गीता को जीवन के उन प्रश्नों का मार्गदर्शन देने वाला ग्रंथ है, जिनसे मनुष्य किसी न किसी रूप में सामना करता है। मोह, चिंता, असमंजस और कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य को लेकर पैदा होने वाले द्वंद्व का समाधान भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता के माध्यम से समझाया। गीता की शिक्षाएं केवल युद्धभूमि तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामान्य जीवन में भी मनुष्य को सही दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देती हैं। इस्कॉन द्वारा 13 दिसम्बर को सूरसदन में आयोजित होने जा रहे गीता ओलम्पियाड के श्रीजगन्नाथ मंदिर परिसर में आय़ोजित पुरस्कार वितरण समारोह के आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में यह वक्तव्य इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप प्रभु ने रखे। बताया कि युवा पीढ़ी भारतीय परम्पराओं, संस्कृति और संस्कार से जुड़ी रहे, इसके लिए इस्कॉन द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में गीता सार पढ़ा कर नैतिक, सामाजिक व पारीवारिक शिक्षा दी जा रही है। सभी विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। 13 दिसम्बर को सूरसदन में इंटरनेशनल गीता ओलम्पियाड का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

समाजसेवी नितेश अग्रवाल व सेन्ट एन्ट्रूज पब्लिक स्कूल के निदेशक गिरधर शर्मा ने कहा कि गीता कर्म करने की प्रेरणा देती है। अपनी संस्कृति और संस्कारों से दूर होते बच्चों को हमने अभी नहीं सम्भाला तो आगे बहुत विषम परिस्थियां पैदा हो जाएंगी। गीता ओलम्पियाड भविष्य की पीढ़ी को जागरूक करने के लिए छोटा सा प्रयास है। जिससे टूटते परिवार, घर-घर कलह, तलाक, अकेले या वृद्धाश्रम में गुजर कर रहे वृद्ध, जैसी सामाजिक समस्याओं को नियंत्रित किया जा सके। व्यक्ति का नियंत्रण उसके प्रयास पर है, परिणाम पर नहीं। गीता का यही विचार जीवन में तनाव और असफलता के भय को कम करने में सहायक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से आशू मित्तल, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, रवि नारंग विश्वास, शाश्वत नन्दलाल, सुशील अग्रवाल, शशि सारस्वत, मनमोहिनी, अदिति गौरांगी, राजेश, सूरज, यश आदि उपस्थित थे।

इस वर्ष चार वर्गों में होगा गीता ओलम्पियाड
प्रथम वर्गः 1-2 क्लास, 3-5 क्लास तक दूसरा वर्ग, 6-8 तीसरा वर्ग और 9-12 चौता वर्ग होगा। इस वर्ष लक्ष्य है कि गीता ओलम्पियाड में आगरा के लगभग 40 हजार विद्यार्थी भाग लें। इस्कॉन की अदिति गौरांगी ने बताया कि शहर के सभी छोटे बढ़े लगभग 100 स्कूलों में (मिशनरी स्कूलों को छोड़कर) कक्षा 1-12 तक के विद्यार्थियों के लिए गीता सार की क्लासेज ली जाती हैं। क्लास के एक हफ्ते बाद 50 नम्बर की परीक्षा होती है। इसके उपरान्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। अरविन्द प्रभु ने बताया कि जिन स्कूलों में क्लासेस चलाने की अनुमति नहीं मिलती, उनके लिए ऑनलाइन क्लासेस भी ली जाती हैं। बच्चे मात्र 40 रुपए में बार कोड या 9927091147, 8958982047, 9897646412 नम्बर पर सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Mehendi ceremony for the Tulsi-Shaligram wedding took place at the Mankameshwar Temple, Agra

आगरालीक्स…आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में मंगल गीतों और भजनों के बीच संपन्न...

आगरा

Agra News: ‘Lagna Utsav’ held at the Balkeshwar Mahadev Temple in Agra ahead of Devutthana Ekadashi…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर आस्था, परंपरा और ब्रज की लोक संस्कृति...

आगरा

Agra News: 140 devotees from Agra will embark on a free-of-cost pilgrimage to Shirdi Sai…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से निशुल्क शिरड़ी साईं श्री यात्रा पर जाएंगे 140 श्रद्धालु. साईं...

आगरा

Agra News: A grand statue of the sage Lord Parashurama will be installed in Etmadpur, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एत्मादपुर में स्थापित होगी भगवान महर्षि परशुराम की भव्य प्रतिमा....

error: Content is protected !!