आगरालीक्स आगरा में डीजल के टैंकर में ट्रोला ने मारी टक्कर, सड़क पर डीजल फैलने पर लोग बाल्टी में भर कर ले गए।
आगरा में शनिवार को दो हादसे हुए, सुबह छह बजे खंदौली में कंटेनर और डंपर की सामने सामने की भिड़त में चालक और परिचालक की जिंदा जल कर मौत हो गई। दूसरी घटना एत्मादपुर में हुई।
डीजल के टैंकर में घुसा ट्रोला
एत्मादपुर पर सुबह आठ बजे डीजल लेकर जा रहे टैंकर में फिरोजाबाद की तरफ से आ रहा लोहे के गार्डर से भरा ट्रोला टकरा गया। गार्डर लगने से टैंकर से डीजल फैलने लगा, कुछ ही देर में सड़क पर डीजल ही डीजल दिखाई देने लगा। स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बाल्टी में डीजल भरना शुरू कर दिया और डीजल भर कर ले जाने लगे।