आगरालीक्स.. Breaking…आगरा में आयकर विभाग का बड़े कारोबारी की फैक्ट्री, कोठी और ऑफिस पर छापा .
आगरा में सोमवार सुबह आयकर विभाग की कई टीमों ने एक साथ तपन ग्रुप पर छापा मारा। विभाग की टीम दयाल बाग स्थित तपन ग्रुप की फैक्ट्री तपन ग्रुप के मालिक के घर की दयालबाग स्थित कोठी पर सर्च की कार्रवाई कर रही है ।

दो दर्जन अधिकारियों की टीम जांच में जुटी
आगरा के तपन ग्रुप का घी, तेल के साथ ही नमकीन सहित कई अन्य कारोबार हैं।आयकर विभाग की दो दर्जन टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
फैक्ट्री में किसी को प्रवेश नहीं है
बताया जा रहा है कि दिल्ली और कानपुर से आयकर विभाग की टीम आई है। टीम ने आते ही दयाल बाग स्थित तपन ग्रुप की फैक्ट्री में जांच शुरू कर दी। किसी को भी फैक्ट्री के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है फैक्ट्री के बाहर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। आयकर विभाग की एक टीम दयाल बाग स्थित घर पर जांच कर रही है। इसके साथ ही आयकर विभाग की एक टीम रुनकता स्थित तपन ग्रुप की फैक्ट्री पर जांच में जुटी है।
आगरा में लधानी ग्रुप के बाद तपन ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई
आयकर विभाग की टीम की आगरा में इसी महीने में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने आगरा के लधानी ग्रुप पर कार्रवाई की थी। अक्टूबर महीने में आयकर विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है।