आगरालीक्स ….आगरा में दुकानदार की हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद।
आगरा के थाना एत्माउदौला के नरायच निवासी रवि की सब्जी की दुकान है, रविवार को सुदामापुरी में रवि ने दुकान लगाई थी। दुकान के पास ही कालोनी का रहने वाला मनोज दिवाकर बैठा हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया।

चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौत
विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि मनोज ने रवि के चाकू मार दिया, रवि की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन रवि की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मनोज दिवाकर को हिरासत में ले लिया है।