आगरालीक्स …आगरा में चुनाव डयूटी के लिए आए जवान हीट स्ट्रोक और फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार, भर्ती।
आगरा में सात मई को मतदान होना है, इसके लिए अर्धसैनिक बल आने लगे हैं। किरावली क्षेत्र में आए अर्धसैनिक बल के जवानों की तबीयत बिगड़ गई। आठ जवानों को पेट दर्द, उल्टी दस्त के साथ ही फूड प्वाइजनिंग और हीट स्ट्रोक के लक्षण मिलने पर सीएचसी किरावली में भर्ती कराया गया। जवानों की तबीयत में सुधार है।
पर्यटक हीट स्ट्रोक की चपेट में
गर्मी और लू में पर्यटक भी हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं, हर रोज ताजमहल पर पर्यटक बेहोश हो रहे हैं।