आगरालीक्स…. आगरा में मतदान करने के बाद उंगली पर स्याही दिखाने पर मिठाई पर 10 प्रतिशत छूट, डॉक्टर जांच और परामर्श में भी छूट देने की कर रहे तैयारी।
लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में मतदान कम हुआ है। आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है, मतदान बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने शहर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेताओं से आवाहन किया कि मतदाता को उंगली पर मतदान का निशान देखकर मिठाई खरीदने पर छूट प्रदान की जाए. मिष्ठान विक्रेता राजकुमार भगत एवं शिशिर भगत ने चेंबर के आवाहन पर घोषणा कर दी कि मतदाता को उनके उंगली पर निशान देख कर अंजना सिनेमा एवं एमजी रोड पर स्थित भगत हलवाई मिष्ठान प्रतिष्ठानों से मिठाई की खरीद पर आठ और नौ मई को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
पार्षदों को करेंगे सम्मानित
चेंबर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि आगरा में सौ वार्ड क्षेत्र हैं और जिन क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान होगा उनमें से प्रथम 10 सर्वाधिक मतदान वाले पार्षदों का चैंबर द्वारा सम्मान किया जाएगा.