आगरालीक्स …Agra News: आगरा की जीवनीमंडी के चौकी इंचार्ज निलंबित, दूध विक्रेता को पीटने को थाने में थर्ड डिग्री देने के आरोप में की गई कार्रवाई। ( Agra News: Jeoni Mandi Chauki Incharge Suspend)
0
आगरा के सैंया के वीरई गांव के रहने वाले के रहने वाले सगे भाई नरेंद्र कुशवाह और धीरज कुशवाह दूध विक्रेता हैं वे गांव से आटो से दूध लेकर आते हैं और शहर में दूध को अपने ग्राहकों के घर तक पहुंचाते हैं। टेंपो धीरज चलाते हैं। नरेंद्र कुशवाह का कहना है कि शुक्रवार को वे अपने भाई के साथ जीवनीमंडी क्षेत्र में दूध देने के लिए पहुंचे। आटो बाहर खड़ा कर दिया, धीरज ने भाई नरेंद्र को आटो पर छोड़ दिया और खुद दूध देने के लिए गरीब नगर में चले गए।
चौकी इंचार्ज पर थर्ड डिग्री देने का आरोप
नरेंद्र का आरोप है कि इसी दौरान झगड़े की सूचना पर जीवनीमंडी चौकी इंचार्ज रविंद कुमार वहां पहुंचे वे कुछ युवकों को पकड़ लाए और नरेंद्र से कहा कि वह आटो से युवकों को जीवनीमंडी चौकी पर लेकर चले। नरेंद्र ने कहा कि वह आटो चलाना नहीं जानता है, आरोप है कि इस पर चाकी इंचार्ज को गुस्सा आ गया और मारपीट कर दी। इसके बाद नरेंद्र को थाने ले आए, आरोप है कि थाने में डंडे से पिटाई की। उनका मोबाइल और रुपये ले लिए और शांतिभंग में चालान कर दिया। उन्होंने भाजपा नेता प्रेम सिंह कुशवाह को पूरा मामला बताया, उन्होंने पुलिस लाइन से नरेंद्र की जमानत कराई।
0
चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड
भाजपा नेता प्रेम सिंह कुशवाह शनिवार को नरेंद्र को साथ लेकर डीसीपी सिटी से शिकायत करने के लिए पहुंचे, नरेंद्र ने उसके साथ की गई मारपीट के निशान दिखाए। चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया।