Tuesday , 15 September 2026
Home आगरा Agra News: Job fair to be held at the university on March 24, with 30 companies making placements…#agranews
आगरा

Agra News: Job fair to be held at the university on March 24, with 30 companies making placements…#agranews

179

आगरालीक्स…आगरा में विवि के छात्रों को 30 कंपनियों देंगी जॉब. 3885 पदों पर होगा प्लेसमेंट. प्री-प्लेसमेंट से छात्रों को दिए टिप्स

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के स्वामी विवेकानंद परिसर (खंदारी) स्थित यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर में आज अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एक विशेष प्री-प्लेसमेंट टॉक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 24 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले भव्य रोजगार मेले की तैयारियों के तहत रखा गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को साक्षात्कार एवं रिज्यूम निर्माण के लिए तैयार करना था। कार्यशाला में रिक्रूटमेंट कंपनी के फाउंडर एवं डायरेक्टर मिस्टर शरद परमार तथा कंपनी के हेड ऑफ ऑपरेशंस श्री कृष्णा ए ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रभावी रिज्यूम बनाने, कंपनियों की अपेक्षाओं को समझने तथा आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू फेस करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों को बताया कि इंटरव्यू में सफलता के लिए तैयारी के साथ-साथ सही प्रस्तुति और सकारात्मक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी एंप्लॉयमेंट ब्यूरो से अजय सिंह उपस्थित रहे। वहीं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सर्किट कोऑर्डिनेटर प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर प्रेरणा मेहता द्वारा किया गया।

प्रदेश में नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोजगार मिशन अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 24 मार्च 2026 को स्वामी विवेकानंद परिसर (खंदारी) में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दाऊ दयाल वोकेशनल इंस्टीट्यूट, सेठ पदम चंद जैन संस्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंसेज एवं स्कूल ऑफ लाइफ साइंस में संपन्न होगा। उद्घाटन सत्र जेपी सभागार में आयोजित होगा, जबकि अभ्यर्थियों का पंजीकरण यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल, खंदारी परिसर में किया जाएगा, जहां इच्छुक ऑफलाइन एवं वहीं पर पंजीकरण कर सीधे साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे।

इस रोजगार मेले में 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके माध्यम से लगभग 3885 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। प्रमुख कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, पेटीएम, एचडीएफसी एक्सप्रेस, प्रकाश डीजल, होटल सोरा (रामाडा), एसबीआई इंश्योरेंस, इंडिया मार्ट, रेनबो हॉस्पिटल और प्रेम मोटर्स सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। उपलब्ध पदों में बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग स्टाफ, सॉफ्टवेयर डेवलपर, ब्रांच मैनेजर, फैसिलिटी सुपरवाइजर, अकाउंटेंट, टेक्नीशियन एवं सेल्स एसोसिएट जैसे विभिन्न प्रोफाइल शामिल हैं।

इस मेले में इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को आगरा, जयपुर, फरीदाबाद, नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम एवं गाजियाबाद जैसे शहरों में कार्य करने का अवसर मिलेगा। वेतनमान ₹10,000 प्रति माह से प्रारंभ होकर ₹40,500 प्रति माह तक रहेगा, जबकि कुछ कंपनियां लगभग ₹4 लाख वार्षिक पैकेज भी प्रदान करेंगी।

विश्वविद्यालय की वर्तमान प्लेसमेंट उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि Ethara AI में 10 इंटर्न्स का चयन ₹70,000 स्टाइपेंड (90 दिन) पर हुआ है, जबकि Vacmet India Pvt. Ltd. में 3 छात्रों का चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त Expertbells, HSN Pvt Ltd, Talent-Que, Nexdigm एवं Jobaaj जैसी कंपनियों में चयन प्रक्रिया प्रगति पर है।

कुलपति प्रो. आशु रानी ने अपने संदेश में कहा कि यह रोजगार मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Teenager drowns while bathing in the Yamuna; search underway

आगरालीक्स…आगरा के यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे. दो बाहर निकले,...

आगरा

Agra News: Bulldozers rolled into Agra’s Dayalbagh; encroachments on the footpath were demolished…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में चला बुलडोजर. फुटपाथ को घेरकर किए गए कब्जे...

आगरा

Agra News: ITI Balkeshwar in Agra will undergo a transformation at a cost of ₹5.59 crore…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आइटीआई बल्केश्वर का होगा कायाकल्प. 5.59 करोड़ से आधुनिकीकरण और...

आगरा

Agra News: All India Mahila Congress National Secretary Namrata Dan reached the slums of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की मलिन बस्तियों में पहुंची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय...

error: Content is protected !!