आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर बना नंदगांव तो बरसाना बना कमला नगर. ढोल मंजीरे, और झांझ, मृदंग के भक्तिमय संगीत पर श्रीराधा और श्रीकृष्ण बलराम का डोला निकला…देखें फोटोज
बृज महोत्सव समिति होली महोत्सव का हुआ आयोजन
बरसाने की बाखर में आज होली का हुड़दंग मचा था। ढोल मंजीरे, और झांझ, मृदंग के भक्तिमय संगीत पर स्रीराधा और श्रीकृष्ण बलराम का डोला निकला तो हर बृजवासी होली की मस्ती में डूबा नजर आया। बृज महोत्सव समिति द्वारा आज होली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके तहत श्रीकृष्ण बलराम की शोभायात्रा खाटू श्याम जी के डोले संग बल्केश्वर महादेव मंदिर से व राधारानी का डोला (साथ में होगी बांके बिहारी की झांकी) कावेरी मंदिर कमला नगर से प्रारम्भ होकर बरसाने की बाखर के रूप में सजे कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे।
सांसद ने की आरती
कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद एसपी सिंह बघेल ने श्रीराधा-कृष्ण की आरती कर किया। ढोल नगाड़ों संग शोभायात्रा में झूमते गाते श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीकृष्ण की शोभायात्रा में नंदबाबा और यशोदा मैया के स्वरूप में संजीव कुमार गुप्ता व सुधा गुप्ता का डोला और राधारानी के डोले संग वृषभान व सुकीर्ति के स्वरूप में मुरारीलाल गोयल व सुमन गोयल था। बरसाने की बाखर (सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर) में पुष्प वर्षा कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्यारह सौ दीपकों से दीसपों से राधा-कृष्ण की आरती की गई।

आयी पूनम की प्यारी रात, रास रचे कृष्ण कान्हा…
बृज महोत्सव समिति द्वारा आयोजित बृज महोत्सव में संस्कार भारती के संयोजन में कलाकारों द्वारा नृत्य, गायन, एवं अभिनय द्वारा होली के रंग बिखेरे। प्रो. नीलू शर्मा के निर्देशन में अनन्या एवं कृति ने कारगिल के शहीदों को नमन गीत पर कथक शैली भावनृत्य वहीं रवि नारंग के निर्देशन में सरहद के जवान तुझे सलाम गीत पर होली लाइट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देश प्रेम भाव की धारा को प्रवाहित किया। हमारी संस्कृति हमारी पहचान में देश के विभिन्न क्षेत्रीय लोकनृत्य के बहुरंगी रंगों से अनूठी छटा बृज पब्लिक इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने श्यामवीर सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत लोकनृत्यों में बिखेरी, वहीं बृज की कृष्ण राधामयी होली का रसास्वादन आरडी गर्ल्स इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने रुचि सिंह के निर्देशन में होली नृत्य द्वारा समां बांधा। बरसाने की बाखर में आकर्षण का केन्द्र रहा मयूर नृत्य महारास एवं फूलों की होली। कार्यक्रम में पार्षद हरिओम बाबा अभिनित सुदामा चरित्र ने सबका मन मोह लिया। संचालन राज बहादुर सिंह राज नेकिया। मंच समन्वयक विकास बेरी, प्रस्तुति सहायक कल्पना शर्मा, यतेन्द्र सोलंकी, दिलीप परिहार का विशेष योगदान रहा।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
संरक्षक नवीन जैन, कामता प्रसाद अग्रवाल, मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुनील विकल, ताराचंद मित्तल, अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री संजय अग्रवाल, मुरारीप्रसाद प्रदीप अग्रवाल, वीके अग्रवाल, पवन बंसल, हरिओम बाबा, अमित ग्वाला, विमल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल, कृ।ण गोपाल अग्रवाल, रमन जी, सविता अग्रवाल, ममता शर्मा, मधुबाला अग्रवाल, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, बबिता गोयल, अंजू गर्ग, मनमोहन चावला, बृकिशोर अग्रवाल, महेश निषाद, पारुल अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, ऋषि अग्रवाल, रामू फतेहपुरिया, राकेश त्यागी, गिर्राज बंसल आदि उपस्थित थे।