आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखा दिए हैं. असली गर्मी होली के बाद शुरू होने वाली है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को करेगा पार…जानिए तापमान
आगरा में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. हाल ये है कि अभी मार्च का आधा महीना ही हुआ है और तापमान धीरे—धीरे 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. पिछले दिनों की तरह ही शुक्रवार को दिन में धूप का प्रभाव काफी तेज रहा. इसके कारण तापमान बढ़ा है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 20. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

होली के बाद तड़पाएगी गर्मी
आगरा में गर्मी का असली कहर होली के बाद से शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि होली के बाद ही आगरा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी क्रॉस कर सकता है.