आगरालीक्स…आगरा में खिचड़ी का प्रसाद बांटा. Pharmtak Ophthalmics ने किया सेवा कार्य
Pharmtak Ophthalmics द्वारा शनिवार को सर्को के सामने एक विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया गया। इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को पौष्टिक खिचड़ी का वितरण किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कंपनी के दैविक अग्रवाल द्वारा किया गया एवं सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह पहल Pharmtak Ophthalmics की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के प्रति प्रतिबद्धता और मानवीय मूल्यों को दर्शाती है। Pharmtak Ophthalmics न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत है, बल्कि समाज के उत्थान हेतु ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से निरंतर योगदान देने के लिए भी प्रतिबद्ध है।