आगरालीक्स…परगट भए गुरु तेग बहादुर, सगल सृष्टि पर ढापी चादर. आगरा में शहीदी दिवस पर आयोजित हुआ कीर्तन दरबार
श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज और उनके तीन सिख भाई मती दास जी भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350 वे शहीदी शताब्दी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें आए रागी जत्थों ने गुरु महाराज की उच्चरित वाणी गाकर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कवलदीप सिंह और हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा माईथान वह ऐतिहासिक स्थान है जहां पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी दो बार आए। गुरु महाराज के शहीदी दिवस को आज पूरी दुनिया बहुत ही भव्यता के साथ मना रही है ।350 वर्ष पूरे होने के चलते वर्ष भर देश भर में अनेक कीर्तन समागम ,नगर कीर्तन व यात्राएं आदि आयोजित किए गए।नगर कीर्तन समागम में मुख्य रूप से कीर्तन के लिए भाई दलीप सिंह जी पटियाला वालो ने गुरु साहिब की वाणी उच्चरित शबद गुन गोविंद गायो नहीं जन्म अकारथ कीन ,कहो नानक हर भज मना एह विद जल को मीन का गायन किया। ढाढ़ी जत्था भाई मनजिंदर सिंह मोजी लखीमपुर ने मक्खन शाह लुबाना के हिंदुस्तान आकर गुरु महाराज की तलाश के घटनाक्रम को कविता के माध्यम से जोशीले अंदाज से सुनाया। कीर्तन समागम की शुरुआत अखंड कीर्तनी जत्थे के भाई जसपाल सिंह ने आसा दी वार के कीर्तन के साथ की। माईथान गुरुद्वारे के हजूरी रागी भाई बिजेंद्र सिंह, गुरुद्वारा गुरु का ताल के हजूरी रागी लवजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की निर्मल कौर जीत अरोड़ा ने कीर्तन की हाजिरी भरी। अंत में आनंद साहिब का पाठ हुआ। बाबा अमरीक सिंह ने सरवत के भले की अरदास की ।समागम की समाप्ति हुकुमनामें के साथ हुई ।जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर वारताया गया।
मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह जस्सी ने बताया 22 नवंबर को आगरा से गुरुद्वारा शीशगंज साहिब चांदनी चौक दिल्ली गए भव्य नगर कीर्तन मैं सहयोग देने वालों को गुरुद्वारा गुरु का ताल जब के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।इस दौरान गुरुद्वारा गुरु का ताल के जत्थेदार राजेंद्र सिंह इंदौरिया ,बाबा अमरीक सिंह ,महंत हरपाल सिंह, ग्रंथी हरबंस सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, दलजीत सिंह सेतिया, अरविंद चावला परमजीत मक्कड़ बबलू बियानी लकी सेतिया ,पाली सेठी ,वीरेंद्र सिंह वीरे, पुष्कल गुप्ता, चेयरमैन परमात्मा सिंह, अरोड़ा, राणा रणजीत सिंह ,अवतार सिंह गिल, राजदीप ग्रोवर, रक्षपाल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।