आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हुआ कीर्तन समागम. गुरुद्वारा माईथान में माथा टेकने को उमड़ी संगत.
सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556 में प्रकाश पर्व के अवसर पर सिक्ख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान की ओर से भव्य कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। कीर्तन समागम में आगरा शहर के प्रमुख रागी जत्थों के साथ-साथ लुधियाना से आए रागी भाई बलकार सिंह वीर ने गुरबाणी की अमृत वर्षा कर संगत को निहाल किया।
कीर्तन समागम की शुरुआत सुबह अखंड कीर्तनी जत्थे ने गुरु नानक देव जी की ओर से उच्चारित की गई वाणी आसा दी वार के कीर्तन के साथ की। इसके बाद गुरुद्वारा माईथान के हजूरी रागी भाई विजेंद्र सिंह और गुरुद्वारा गुरु का ताल के हजूरी लगी भाई हरजीत सिंह जी ने गुरबाणी गायन किया। मुख्य तौर पर लुधियाना से आए रागी भाई बलकार सिंह जी ने कीर्तन करते हुए सूरज किरण मिले. जल का जल हुआ राम, ज्योति जोत रली संपूर्ण थीया राम. और ऐसे गुरु को बल बल जाइए,आप मुक्त मोह तारे शब्द गायन कर संगत को गुरुजस से जोड़ा ।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कवलदीप सिंह और हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी को सांझा गुरु कहा गया है ।उन्होंने केवल एक धर्म या जाति की बात नहीं की बल्कि जात-पात ,ऊंच नीच का भेद मिटाते हुए हमेशा एक पिता एकस के हम बारिक की बात कही ।गुरु जी ने अपने उपदेशों में मुख्य रूप से कीरत करने यानी कर्म करते हुए कमाई करने ,नाम जपने यानी प्रभु का सदैव नाम लेते हुए और वंड छकने यानी सदैव भोजन आपस में बांट कर ग्रहण करने का उपदेश दिया।
कीर्तन समागम के अंत में आनंद साहिब का पाठ हुआ जिसके बाद ग्रंथि कुलविंदर सिंह ने सभी के भले की अरदास की और हुकुमनामें के साथ कीर्तन समागम की समाप्ति हुई। इसके बाद संगत में एक साथ पंक्तिबद्ध होकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। प्रकाश पर्व के अवसर पर कई संस्थानों की ओर से खाने पीने के व्यंजनों के कई स्टाल भी लगाए थे।
कीर्तन समागम के दौरान मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय,चेयरमैन परमात्मा सिंह अरोड़ा, सुरेंद्र पाल सिंह निरवैर सिंह लांबा, रौनक अरोड़ा, नितिन कोहली, हरपाल सिंह, प्रवीण अरोड़ा , श्याम भोजवानी, बंटी चावला परमजीत मक्कड़ ,परविंदर ग्रोवर, राजदीप ग्रोवर,रक्षपाल सिंह,सन्नी अरोड़ा,पाली सेठी, अवनीत कौर, निर्मल कौर ,कुलदीप गांधी हनी साहनी,परमजीत कौर आदि मौजूद रहे।