Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Agra News: Know the time of Moon’s departure on Karva Chauth
agraleaksअध्यात्मआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News: Know the time of Moon’s departure on Karva Chauth

204

आगरालीक्स (20th October 2021 Agra News)… जानिए करवाचौथ का शुभ मुहूर्त और ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा के निकलने का समय. जानिए व्रत के नियम और सावधानियां.

करवा चौथ 24 अक्टूबर रविवार को है। पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि करवा चौथ का पर्व सनातनी हिन्दू शास्त्रो के अनुसार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना में करवाचौथ का व्रत रखती हैं।

मां गौरी की पूुजा का विधान
पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि करवाचौथ के दिन श्री गणेश, मां गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा पूजन से महिलाओं को पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख का वरदान मिलता है। विधि-विधान से ये पर्व मनाने से महिलाओं का सौंदर्य भी बढ़ता है। करवाचौथ की रात सौभाग्य प्राप्ति के प्रयोग का फल निश्चित ही मिलता है।

पंडित हृदय रंजन शर्मा

करवा चौथ के व्रत के नियम और सावधानियां
इस बार करवाचौथ का ये व्रत हर सुहागिन की जिंदगी संवार सकता है, लेकिन इसके लिए इस दिव्य व्रत से जुड़े नियम और सावधानियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि
इस व्रत में क्या करें और क्या ना करें।

केवल सुहागिनें या जिनका रिश्ता तय हो गया हो, वही स्त्रियां ये व्रत रख सकती हैं। व्रत रखने वाली स्त्री को काले और सफेद कपड़े कतई नहीं पहनने चाहिए। करवाचौथ के दिन लाल और पीले कपड़े पहनना विशेष फलदायी होता है। करवाचौथ का व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा जाता है। ये व्रत निर्जल या केवल जल ग्रहण करके ही रखना चाहिए। इस दिन पूर्ण श्रृंगार और अच्छा भोजन करना चाहिए। पत्नी के अस्वस्थ होने की स्थिति में पति भी ये व्रत रख सकते हैं।

करवाचौथ व्रत की उत्तम विधि
करवाचौथ के व्रत और पूजन की उत्तम विधि के बारे में जानिए, जिसे करने से आपको इस व्रत का कई गुना फल मिलेगा।

सूर्योदय से पहले स्नान कर के व्रत रखने का संकल्पत लें. – फिर मिठाई, फल, सेंवई और पूड़ी वगैरह ग्रहण करके व्रत शुरू करें। फिर संपूर्ण शिव परिवार और श्रीकृष्ण की स्थापना करें। गणेश जी को पीले फूलों की माला, लड्डू और केले चढ़ाएं। भगवान शिव और पार्वती को बेलपत्र और श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। श्री कृष्ण को माखन-मिश्री और पेड़े का भोग लगाएं। उनके सामने मोगरा या चन्दन की अगरबत्ती और घी का दीपक जलाएं। मिटटी के करवे पर रोली से स्वस्तिक बनाएं। करवे दूध, जल और गुलाबजल मिलाकर रखें और रात को छलनी के प्रयोग से चंद्र दर्शन करें और चन्द्रमा को अर्घ्य दें। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार जरूर करें, इससे सौंदर्य बढ़ता है।
इस दिन करवा चौथ की कथा कहनी या फिर सुननी चाहिए। कथा सुनने के बाद अपने घर के सभी बड़ों का चरण स्पर्श करना चाहिए। फिर पति के पैरों को छूते हुए उनका आशीर्वाद लें।
पति को प्रसाद देकर भोजन कराएं और बाद में खुद भी भोजन करें।

ये है समय
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ = 23-10-2021 की रात्रि 03-01मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त = 24-10-2021 की रात्रि 05-43 तक

रविवार को शुभ महूर्त का समय ( पूजा का समय )
शाम 05:46 बजे से लेकर रात 07:02 बजे तक है।

करवा चौथ पूजन मुहूर्त कोरबा 17:29 से 18-44 तक
करवा चौथ पर चंद्रमा के दिखने का समय: रात 8:30 बजे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 22 July 2026

आगरालीक्स…22 जुलाई बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!