Monday , 24 March 2025
Home बिगलीक्स Agra News : Kothi Meena Bazaar 30.17 Bheegha Land evacuee property issue#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Kothi Meena Bazaar 30.17 Bheegha Land evacuee property issue#Agra

आगरालीक्स..Agra News : . आगरा के कोठी मीना बाजार की 400 करोड़ की 30.17 ​बीघा निष्क्रांत भूमि का डीएम से छिना मालिकाना हक। निजी हाथों में सौंपा स्वामित्व, इसके पास ही बनना है छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक। ( Kothi Meena Bazaar 30.17 Bheegha Land evacuee property issue)


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के कोठी मीना बाजार क्षेत्र की मौजा खतैना, खसरा संख्या 492 भूखंड नंबर 560 में 57.18 बीघा भूमि है। इसमें से 30.17 बीघा निष्क्रांत संपत्ति है, जबकि 27 बीघा निजी संपत्ति है, इसमें कोठी सहित ढ़ाई बीघा जमीन पर 60 फीट की छत्रपति शिवाजी महाराजा की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, 30.17 बीघा निष्क्रांत संपत्ति यह संपत्ति उन मुस्लिम जमीदारों की भूमि थी जो 1947 के बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे। इस पर 1949 से राज्य सरकार का कब्जा था।
38 साल चला मुकदमा
30.17 बीघा निष्क्रांत संपत्ति मालिकाना हक के लिए 1987 में न्यायालय सिविल जज में बालूगंज निवासी राम सिंह ने वाद दायर किया था, इसमें डीएम आगरा सहित 30 पक्षकरा बनाए गए। 38 साल चले मुकदमे में छह फरवरी को सिविल जज ने 16 जुलाई 1962 को हुए विक्रय प्रमाणपत्रों को आधार मानते हुए वादी के पक्ष में निर्णय लिया है, इस जमीन को राम सिंह , रामेश्वर सिंह व राम बेटी के पक्ष में निस्तारण किया है।


हाईकोर्ट में अपील की मांगी अनुमति
इस मामले में जिला प्रशासन ने सिविल कोर्ट के आदेश के विरुदृध हाईकोर्ट में अपील के लिए प्रमुख सचिव राजस्व से अनुमति मांगी है, कहना है कोठी मीना बाजार मैदान की संपत्ति सरकारी भूमि है जिसके पर्याप्त साक्ष्य सरकार के पास उपलब्ध हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: A five-year-old child was kidnapped in Agra. Police caught the kidnapper within four hours…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच साल के बच्चा किडनैप. पुलिस ने चार घंटे में...

बिगलीक्स

Accident in Agra: A tourist car collided with an truck on the highway in Agra. One died, five injured

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर पर्यटकों की कार सामने से आ रहे ट्रक...

बिगलीक्स

Agra News : Man beat wife for not making Allo Paratha in Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News ; आगरा में पत्नी ने आलू के पराठे नहीं बनाए...

बिगलीक्स

Agra News : Agra Nagar Nigam rescue two Pit Bull Dog#Agra

आगरालीक्स … Agra News : आगरा में दो पिटबुल डॉग आवारा घूम...

error: Content is protected !!