आगरालीक्स …(Citizen Journalist).. आगरा की कृष्णापुरम कॉलोनी मऊ, रोड की सड़क बनवाने लोग पार्षद के पास पहुंचे, पहले कहा बजट नहीं है, फिर बोले वोट दिया था जो सड़क बनवाएं।

आगरा की पॉश एरिया मऊ रोड खंदारी स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी के स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटू हलवाई की दुकान के पास 10 साल से सड़क खराब है, जगह जगह गड्ढे हैं। आने जाने में परेशानी होती है। यह क्षेत्र वार्ड 65 में आता है, क्षेत्रीय पार्षद से स्थानीय लोग लगातार सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई।
नगर निगम पर नहीं है पैसा
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए जब पार्षद से कहा गया तो उन्होंने कहा कि नगर निगम पर पैसा नहीं है। स्थानीय लोग कई साल से सड़क बनवाने के लिए कह रहे हैं। उनसे कहा जा रहा है वोट दिया था जो सड़क बनवाई जाए।